अयोध्या: कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पर नगर निगम पार्षदों ने दिया धरना, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
उप्र का अयोध्या जनपद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पर बवाल होने की खबर है। नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों ने धरना दिया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र का अयोध्या जनपद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पर बवाल होने की खबर है। नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों ने धरना दिया।
अभिरामदास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी व अशोक सिंघल नगर के पार्षद अंकित त्रिपाठी और नगर निगम के कई पार्षद धरने पर बैठे हैं। पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।
पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी महीने में 10 दिन धरने पर रहते है। ठेले-डस्टबिन ध्वस्त हैं, स्वींपिंग मशीनें बंद फिर भी भुगतान जारी है। रामपथ नयाघाट से सहादतगंज तक 15 किलोमीटर के रास्ते में 28 किलोमीटर स्वींपिंग दिखाकर भुगतान लेने का आरोप पार्षदों ने लगाया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर 700 मीटर पर एक कर्मचारी होना चाहिए, जिसके हिसाब से रामपथ पर 50 कर्मचारी चाहिए लेकिन इतने कर्मचारी तैनात नहीं हैं। एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय पर ताला बंदी कर धरने की चेतावनी दी है।

Janmat News 
