प्रतापगढ़: आनंदवन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों से बांधा समां
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आनंदवन इंटर कॉलेज में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आनंदवन इंटर कॉलेज में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं गीता के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण, नाटक, श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रूपांतरण तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
नन्हे कलाकारों ने बाल कृष्ण की लीलाओं, माखन चोरी, राधा-कृष्ण के प्रेम और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण के सत्य, कर्म, प्रेम, करुणा, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। विद्यालय के आशुतोष ओझा सरिता गुप्ता साधना तिवारी किरण तिवारी कविता सिंह सविता शुक्ला शिक्षकों ने कार्यक्रम की तैयारियों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रमुख रूप से छोटे बच्चों में आरोही शिवांश अंशीका अद्विका सार्थक तृषा अनुज राघव रीतांश काव्या दीपिका अच्युतम जयंती कार्तिक अभिनंदन सानवी सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के अंत में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हाउस के मध्य हुआ जिसमें ब्ल्यू हाउस विजेता हुआ।




