राम सागर मिश्र हॉस्पिटल को मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र
बीकेटी साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के मानकों पर खरा उतरा है।

लखनऊ/जनमत। बीकेटी साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के मानकों पर खरा उतरा है। हॉस्पिटल को एनक्यूएएस के लिए उपयुक्त पाया गया है। शनिवार को हॉस्पिटल को प्रमाण पत्र के लिए चुना गया है। इसके तहत तीन साल तक प्रत्येक बेड के हिसाब से हॉस्पिटल को हर वर्ष 10 हजार रुपए मिलेंगे। ताकि मरीजों को और गुणवत्तापरक इलाज मुहैया कराया जा सके। प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन हो रहा है। 3 मई को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट वार्ड बनाया गया है। जिसमें एमएनसीयू लखनऊ का पहला और प्रदेश का सबसे बड़ा यूनिट है व "स्पोक और हब" मॉडल पर पैथोलॉजी लैब का लोकार्पण किया। लैब को लखनऊ की आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ा गया है। पैथोलोजी और ब्लड स्टोरेज यूनिट 24 घंटे संचालित हो रहा है। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र के लिए हॉस्पिटल का चुना जाना बेहद खुशी की बात है। हॉस्पिटल के डॉक्टर व कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। इससे डॉक्टर व कर्मचारियों को और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस से हॉस्पिटल को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक बेड के हिसाब से 10 हजार रुपए प्रत्येक वर्ष मिलेंगे। यह क्रम तीन साल तक चलेगा। इसकी 75 प्रतिशत धनराशि अस्पताल को बेहतर बनाने पर खर्च की जा सकेगी। जबकि 25 फीसदी प्रोत्साहन धनराशि कर्मचारियों में वितरित की जाएगी।
इस मौके पर विधायक योगेश शुक्ला व एमएलसी पवन सिंह चौहान ने हॉस्पिटल प्रशासन को बधाई दी एवं सरकार की नीतियां को लागू करने की प्रसंसा की। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन किया। महानिदेशक डॉ.आरपीएस सुमन और एडी मंडल लखनऊ डॉ. जीपी गुप्ता ने भी बधाई दी और और प्रसन्नता व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन बी सिंह ने बधाई दी है।