एटा: स्कूटी सवार लड़कियों का पीछा करने पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कार सवार दरोगा और पुलिसकर्मी पर लगा आरोप

उप्र के एटा जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वी मार्ट के समीप उस वक्त हंगामा हो गया जब दो स्कूटी सवार युवतियों की कार का पीछा करने और टक्कर मारने पर हंगामा हो गया।

एटा: स्कूटी सवार लड़कियों का पीछा करने पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कार सवार दरोगा और पुलिसकर्मी पर लगा आरोप
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वी मार्ट के समीप उस वक्त हंगामा हो गया जब दो स्कूटी सवार युवतियों की कार का पीछा करने और टक्कर मारने पर हंगामा हो गया।

कार सवार दरोगा और हेड कांस्टेबल पर स्कूटी में टक्कर मारने और स्कूटी का पीछा करते हुए हॉर्न बजाने का आरोप लगा है। इस दौरान कार सवार पुलिस कर्मियों को रोककर युवतियों ने जमकर लताड़ लगाई।

भीड़ ने सादा वर्दीधारी पुलिस कर्मी के साथ लड़कियों को छेड़ने का आरोप लगाते हुए धक्कामुकी कर दी। बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आरोपी हेडकांस्टेबल,और दरोगा को हिरासत में लिया है।

हालांकि युवतियों द्वारा थाना स्तर पर कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। इस दौरान काफी देर तक युवतियों और पुलिस कर्मियों के बीच हंगामा होता रहा लड़कियां शराब पीकर कार चलाते हुए स्कूटी का पीछा करने का आरोप लगाती हुई नजर आई और कार्यवाही की मांग करती रही है।

एक युवती ने बताया कि वह पेशे से एडवोकेट है। हम लोग बस स्टैंड से आ रहे थे। ये अपरिचित पुलिसकर्मी कार से पीछा करते हुए आ रहे थे। बार बार पीछे से कार का हॉर्न बजा रहे थे।

मैने इन लोगों से कहा इतनी जगह पड़ी है कार निकाल लो तो ये शराब के नशे में उतर के आया और धमकी देने लगा। धर्मेंद्र सिंह नाम का सिपाही है और एक कार में बैठा हुआ है।

युवती सुमन (काल्पनिक नाम) ने बताया कि हम लोग बस स्टैंड से आ रहे थे। लगातार कार का हॉर्न बजा रहे थे हमने इनसे आगे निकलने के लिए कहा है। पिछे पीछे आ रहे थे हमें बार बार हॉर्न दिया ठंडी सड़क मोड़ पर। हम जहां जहां जा रहे पीछे पीछे आ रहा है और लगातार फ़ॉलो कर रहा है हम लोगों ने विरोध किया तो धमका रहा है।

युवतियों ने कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह कार सवार दरोगा पर गम्भीर आरोप लगाए है। मामले पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि थाना स्थल पर कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। मामला संज्ञान में है।