बलरामपुर के रहमतपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उप्र के बलरामपुर जनपद के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बलरामपुर के रहमतपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गोंडा जिले के सुमेरपुर पल्टीपुर निवासी 28 वर्षीय प्रमोद पुत्र लुटावन के रूप में बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।