फर्रुखाबाद: कलयुगी बेटे ने की पिता की पीट-पीट कर हत्या, जमीन बेचने का बना रहा था दबाव

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में कलयुगी बेटे द्वारा पिता की पीट पीट कर की हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र लोहिया नगर का है।

फर्रुखाबाद: कलयुगी बेटे ने की पिता की पीट-पीट कर हत्या, जमीन बेचने का बना रहा था दबाव
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में कलयुगी बेटे द्वारा पिता की पीट पीट कर की हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र लोहिया नगर का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बेटे ने पिता की कुर्सी व ईट से कुचल कर हत्या कर दी। बेटे श्याम कुमार उर्फ रामू ने शराब के नशे में सोते समय पिता को चारपाई से उठाकर पटक दिया।

कलयुगी बेटे ने पिता को कुर्सी व ईट से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, बेटा पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। सूचना पर एएसपी, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।