प्रतापगढ़ में गोपाल की पोशाक, मुकुट-बांसुरी और झूलों की बढ़ी मांग; बाजारों में दिख रही रौनक

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 सितंबर की आधी रात मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

प्रतापगढ़ में गोपाल की पोशाक, मुकुट-बांसुरी और झूलों की बढ़ी मांग; बाजारों में दिख रही रौनक
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 सितंबर की आधी रात मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर तहसील स्तर तक के बाजारों में कान्हा की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और पूजा-सजावट का सामान सज गया है।

श्रद्धालु लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए खरीदारी में जुटे हैं। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाकों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। राधा-कृष्ण की ड्रेस, मुकुट, टोपी, बांसुरी, माला, गहने और अन्य सजावटी सामान श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

दुकानदारों के मुताबिक, कृष्ण की पोशाक और सजावट का काफी सामान पश्चिम बंगाल और मेरठ की फैक्ट्रियों से मंगाया गया है। अलग-अलग डिजाइन और आकार में सामान उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

कान्हा को झूला झुलाने के लिए कई डिजाइनजन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने की परंपरा को लेकर बाजार में विभिन्न डिजाइन के झूलों और पालनों की भी मांग बढ़ गई है। दुकानों पर छोटे झूलों से लेकर आकर्षक सजावटी पालनों तक की कई वैरायटी उपलब्ध है।

वहीं, घर और मंदिर सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट, फूल, झालर, पर्दे और अन्य सजावटी सामग्री भी बाजार में खूब बिक रही है। कई परिवारों ने घर में लड्डू गोपाल के लिए विशेष झांकी और पालना सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक नजर आने लगी है।