मुजफ्फरनगर के एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालय स्थित मीडिया सेल, जनपद कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, मानवाधिकार आयोग सेल से संबंधित कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालय स्थित मीडिया सेल, जनपद कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, मानवाधिकार आयोग सेल से संबंधित कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयी कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा अभिलेखों का नियमानुसार रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



