ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे अयोध्या, चढ़ावा चोरी को लेकर साधा निशाना

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर ट्रस्ट और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे अयोध्या, चढ़ावा चोरी को लेकर साधा निशाना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर ट्रस्ट और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को "निर्लज्ज" बताते हुए तीखी टिप्पणी की। आरोप लगाया कि कोष में चोरी हुई, फिर भी कोषाध्यक्ष ने जिम्मेदारी नहीं ली।

कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी केवल "बलि का बकरा" बनाए गए हैं। दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, लेकिन चंपत राय का इस्तीफा सार्वजनिक नहीं हुआ।

शंकराचार्य ने कहा कि चंपत राय ने वास्तव में इस्तीफा नहीं दिया, केवल इसका प्रचार किया गया। शंकराचार्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं।

अयोध्या में उनकी यात्रा रुदौली से शुरू होकर मिल्कीपुर, बीकापुर, गोसाईगंज होते हुए अयोध्या विधानसभा तक जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।