कौशांबी: कलम की जगह चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंची महिला टीचर, बच्चों में दहशत का माहौल
कुछ ऐसा ही मामला उप्र के कौशांबी जिले से निकल कर सामने आ रहा है जहां प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका विद्यालय में चाकू लेकर पहुंच गई। इसके बाद बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और वह विद्यालय छोड़कर भागने लगे।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। क्या होगा जब विद्यालय में नौनिहालों को पढ़ाने वाली टीचर क्लासरूम में कलम की जगह चाकू और चापड़ लेकर पहुंच जाए बच्चों को प्यार से समझाने की बजाय चाकू से मारने के लिए धमकाएं।
कुछ ऐसा ही मामला उप्र के कौशांबी जिले से निकल कर सामने आ रहा है जहां प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका विद्यालय में चाकू लेकर पहुंच गई। इसके बाद बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और वह विद्यालय छोड़कर भागने लगे।
पूरा मामला कौशाम्बी जनपद के विकासखंड कड़ा के प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा का है जहां बच्चों को पढ़ाने वाली महिला टीचर शिखा सिंह शुक्रवार को सुबह स्कूल पहुंची तो उनके हाथ में चाकू और चापड़ था, जिसे देखकर बच्चे सहम गए और विद्यालय छोड़कर भागने लगे।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें महिला टीचर से शिखा सिंह कह रही है कि जो भी मुझे गाली देगा, परेशान करेगा मैं उसे चाकू से काट डालूंगी। आरोप तो यह भी है कि शिखा सिंह ने बच्चों को भी चाकू मारने के लिए धमकाया।
घटना की जानकारी होते ही ABSA कड़ा नीरज उमराव भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था की शिखा सिंह द्वारा विद्यालय के अंदर चाकू लेकर आने का मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर वह बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे और उन पर कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
उनके परिवारजनों को मामले की सूचना दी गई है। वही इस पूरे मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने महिला शिक्षिका से चाकू बरामद कर पूछताछ में जुटी है।


