मुजफ्फरनगर में Safer Internet Day पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, टेक्नोलॉजी के सुरक्षित उपयोग पर दिया जोर

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में Safer Internet Day–2026 के अवसर पर मंगलवार को जिला सभागार में “Smart Technology, Safe Choices” थीम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर में Safer Internet Day पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, टेक्नोलॉजी के सुरक्षित उपयोग पर दिया जोर
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में Safer Internet Day–2026 के अवसर पर मंगलवार को जिला सभागार में “Smart Technology, Safe Choices” थीम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्वार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी लिंक व कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी तथा बैंकिंग फ्रॉड जैसे विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इंटरनेट एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी के सुरक्षित, जिम्मेदार और सतर्क उपयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ Safe Choices अपनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि व्यक्ति स्वयं तथा समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सके।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना रहा।