औरैया प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गुंडा नियंत्रण अधिनियम में 4 अभियुक्तों को जिला बदर का आदेश
औरैया जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद के न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम में 4 अभियुक्तों को 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित कर दिया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद के न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम में 4 अभियुक्तों को 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई बेला, दिबियापुर और कुदरकोट थानों से जुड़े अपराधियों पर हुई है।
सभी अभियुक्तों को 03 दिन के भीतर जनपद छोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। जनपद छोड़ने के इस आदेश के बाद सीमा में पाए जाने पर धारा 10 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।


