मुजफ्फरनगर में गरजे भाजपा नेता राजेश गोयल, अवैध पीर-मजारों पर 45 दिन का अल्टीमेटम
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई जब हिंदूवादी भाजपा नेता राजेश गोयल अपनी शिकायतों का पुलिंदा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई जब हिंदूवादी भाजपा नेता राजेश गोयल अपनी शिकायतों का पुलिंदा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में संचालित बताई जा रही अवैध पीर व मजारों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग उठाई।
राजेश गोयल का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों व सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मजारों पर लगने वाले मेलों को लेकर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना अनुमति आयोजित होने वाले आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए।
जनमत न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में गोयल ने प्रशासन को 45 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्वयं बुलडोजर चलाने को मजबूर होंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या तय समय सीमा के भीतर कोई ठोस कार्रवाई सामने आती है या नहीं।

Janmat News 
