पॉक्सो व धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज। थाना तितावी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक अपराध आदित्य बंसल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर और थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 18/26 में दर्ज मुकदमे के तहत आरोपी की तलाश तेज की हुई थी।
पुलिस के अनुसार उक्त मुकदमा धारा 87/142/65(1) बीएनएस, धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3/5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024 के अंतर्गत पंजीकृत है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में थाना तितावी पुलिस टीम ने अमीरनगर रोड क्षेत्र से वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र सलीम, निवासी ग्राम बघरा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, उपनिरीक्षक अमित कुमार तथा कांस्टेबल इमरत की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.