बुलंदशहर: अनूपशहर में कपड़ा व्यापारी ने की गोली मारकर आत्महत्या, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

उप्र के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बे के मेहंदी वाले बाग स्थित एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने गुरुवार सुबह अपनी दुकान के अंदर कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बुलंदशहर: अनूपशहर में कपड़ा व्यापारी ने की गोली मारकर आत्महत्या, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बे के मेहंदी वाले बाग स्थित एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने गुरुवार सुबह अपनी दुकान के अंदर कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान नदीम मलिक पुत्र हसीमुद्दीन मलिक निवासी मीरा मोहल्ला, अनूपशहर के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दुकान का शटर बंद करने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अनिल बाबू, एसआई योगेंद्र कुमार तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उनके एक बेटे और एक बेटी की शादी हुई थी। मृतक के भाइयों में पप्पू मलिक, अलीम मलिक, बबलू मलिक और अनीश मलिक शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।