फर्रुखाबाद में हत्या आरोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी और शव को खेत में छिपा दिया था। इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। जनपद में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह घटना अमृतपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एसओजी पुलिस टीम ने एक हत्या आरोपी को घेर लिया।
बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में फरार आरोपी के गांव के पास एक पुलिया के पास छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस से घिरा देख आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की गोलीबारी में एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी और शव को खेत में छिपा दिया था। इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी और घायल सिपाही दोनों को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.