मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, लड़का-लड़की के बीच प्रेम संबंध का है मामला

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में दिन निकलते ही 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। पिन्ना रोड पर साइकिल पर जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, लड़का-लड़की के बीच प्रेम संबंध का है मामला
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में दिन निकलते ही 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। पिन्ना रोड पर साइकिल पर जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव से एक बालिग लड़का और लड़की के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के को जेल भेज दिया और लड़की फिलहाल नारी निकेतन में है।

इस बीच आज साइकिल से जा रहे लड़के के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन और एसएसपी संजय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना रोड पर यह घटना हुई है।