अलीगढ़ में पला रेलवे फाटक के पास मिला AMU कर्मचारी का शव, स्कूटी गायब; इलाके में सनसनी

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित पला रेलवे फाटक के पास अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ़ में पला रेलवे फाटक के पास मिला AMU कर्मचारी का शव, स्कूटी गायब; इलाके में सनसनी
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित पला रेलवे फाटक के पास अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

आपको बताते चलें कि मृतक की पहचान एएमयू कर्मचारी फैसल सईद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, फैसल घर से एक मैरिज होम जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।

जिसके चलते परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी काफी तलाश के बाद उनका शव पला रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ मिला।

घटना के समय उनकी स्कूटी मौके से गायब थी, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एएमयू कर्मचारी का शव रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के अंतिम समय की गतिविधियों और स्कूटी की तलाश में जुटी हुई है।