बहराइच: नशीले सिरप और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ छापेमारी जारी, दवा में माफियाओं में मचा हड़कंप

उप्र के बहराइच जनपद में नशीले सिरप और प्रतिबंधित दवाओं की खोज के लिए चल रही छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस और नारकोटिक्स की टीमों ने आज फिर से कड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं की तलाश तेज कर दी है।

बहराइच: नशीले सिरप और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ छापेमारी जारी, दवा में माफियाओं में मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में नशीले सिरप और प्रतिबंधित दवाओं की खोज के लिए चल रही छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस और नारकोटिक्स की टीमों ने आज फिर से कड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं की तलाश तेज कर दी है।

जिले में लगातार चल रही छापामारी की वजह से दवा में माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आज स्टेशन रोड दरगाह इलाके में स्थित अग्रवाल फार्मा के गोदाम में अचानक छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम ने एक जगह पर सघनता से जाँच की की और संदिग्ध दवाओं का सेम्पल इकट्ठा किया।

ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण ने बताया की हमने संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। रुपईडीहा और परसोरा में हुई  कार्यवाही के बाद जिन लोगों के नाम सामने आए, उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। अब तक बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप और प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की बरामदगी की गई है।

जानकारी के मुताबिक अब तक टीम ने लगभग 10 हज़ार से अधिक कोडीन युक्त सिरप और प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कोई मामूली मामला नहीं बड़े पैमाने पर सप्लाई और तस्करी का जाल सामने आ रहा है।

तीन दिनों की अनवरत कार्रवाई में पुलिस ने चार व्यापारियों को हिरासत में लिया है।  दवा माफियाओं के नेटवर्क को तहस-नहस करने के लिए बड़ी कार्यवाही की जा रही है।