महराजगंज: नेपाल के पहाड़ियों पर हुई बारिश से टूट गया महाव नाला, सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न

नेपाल के पहाड़ियों पर हुई बारिश ने उप्र के महराजगंज जनपद के सिचाई विभाग की पोल खोल दी है। मामला महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र का है।

महराजगंज: नेपाल के पहाड़ियों पर हुई बारिश से टूट गया महाव नाला, सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। नेपाल के पहाड़ियों पर हुई बारिश ने उप्र के महराजगंज जनपद के सिचाई विभाग की पोल खोल दी है। मामला महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पहाड़ों पर बारिश से जनपद का चर्चित महाव नाला टूट गया। लगातार बारिश से महाव नाला उफान पर आ गया और नेपाल के पहाड़ियों पर हुई बारिश के बढ़ते दबाव से नाला टूट गया।

बता दें कि महाव नाला हर साल टूटता है जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। महाव नाला बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत भी की गई थी। पिछले वर्ष नौतनवा विधायक के शिकायत की जाँच भी प्रचलित है।

पूर्व जिलाधिकारी ने भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। अब सिचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।