अयोध्या: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारा, 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का लिया संकल्प

उप्र के अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र के समाहा गांव स्थित सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर, बैसिंह में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ।

अयोध्या: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारा, 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का लिया संकल्प
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र के समाहा गांव स्थित सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर, बैसिंह में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। तेज बारिश के बावजूद कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ।

वही वरिष्ठ भाजपा विनोद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्र विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके उत्साहवर्धन से संगठन मजबूत होता है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड जीत हासिल करेगी। वही भाजपा के बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्र महामंत्री नव नियुक्त होने पर बधाई शुभकामनाएं दिया।