बोले हरियाणा के भोले- सुरक्षा व्यवस्था में नंबर-1 मुजफ्फरनगर, बारिश में भी मुस्तैद रही पुलिस
श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान हुई बारिश भी उप्र की मुजफ्फरनगर पुलिस की मुस्तैदी को कम नहीं कर सकी। शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मी छाता लेकर लगातार ड्यूटी निभाते नजर आए
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान हुई बारिश भी उप्र की मुजफ्फरनगर पुलिस की मुस्तैदी को कम नहीं कर सकी। शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मी छाता लेकर लगातार ड्यूटी निभाते नजर आए और शिवभक्तों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालते रहे।
जनमत न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान हरियाणा से आए कई शिवभक्तों ने मुजफ्फरनगर की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि "मुजफ्फरनगर नंबर-1 शहर है। यहां जैसी पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम कहीं देखने को नहीं मिले।"
शिवभक्तों ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व निभाते रहे। हर चौराहे और प्रमुख मार्ग पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
बारिश के बीच भी सुरक्षा का मजबूत पहरा बनाए रखने वाली मुजफ्फरनगर पुलिस को शिवभक्तों ने सलाम करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और सेवा भाव कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।


