संभल में लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा, चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन

उप्र के संभल जनपद में हिंसा के बाद अब विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर योगी सरकार की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है।

संभल में लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा, चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में हिंसा के बाद अब विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर योगी सरकार की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है। संभल के तीर्थ स्थलों को संवारने की दिशा में काम चल रहा है, तो वहीं पृथ्वीराज चौहान की राजधानी कही जाने वाली इस नगरी में अब उनकी प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी भी तेज हो गई है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद संभल शहर के चन्दौसी चौराहे का है, जहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाई जानी है। लेकिन प्रतिमा लगाए जाने से पहले चौराहे का चौड़ीकरण कराया जाएगा।संभल के विकास को लेकर योगी सरकार की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है।

पृथ्वीराज चौहान की राजधानी कही जाने वाली संभल नगरी में अब उनकी प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी भी तेज हो गई है।प्रशासन के मुताबिक, चौराहे के विकास कार्य में PWD और विद्युत विभाग की टीमें भी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है। संभल के बदलते स्वरूप की नई तस्वीर पेश करने वाली इस कवायद में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। विनियमित क्षेत्र के JE सचिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।

संभल SDM विकास चंद्र ने बताया कि चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण का रोडमैप पहले ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक में तैयार किया गया था। इसी के तहत चौराहे पर मौजूद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई है।

SDM ने बताया कि एक पेट्रोल पंप के आगे बनी बाउंड्री जैसी संरचना को हटाया गया है, जबकि कुछ दुकानदारों को खुद अपना अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया है। कई लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटाना भी शुरू कर दिया है।प्रशासन अब बाकी दुकानों और अन्य अतिक्रमण को भी चिन्हित कर रहा है। SDM के मुताबिक, जरूरत के मुताबिक इन्हें भी हटाया जाएगा।

वहीं, चौराहे के विकास कार्य में PWD, JE और विद्युत विभाग की टीमें भी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। पोल शिफ्टिंग समेत तकनीकी काम पूरे किए जा रहे हैं। SDM के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया में करीब डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है और पूरी प्रक्रिया को लगभग दो महीने में पूरा करने की कोशिश है।

यानी संभल में विकास और सौंदर्यीकरण की कवायद अब चौराहों तक पहुंच गई है। तीर्थ स्थलों के विकास के साथ चन्दौसी चौराहे का चौड़ीकरण और पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने की तैयारी संभल के बदलते स्वरूप की नई तस्वीर पेश करने वाली है।