हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल- पीएम मोदी का सबसे लंबे समय तक प्रधान सेवक होना हर भारतीय के लिए गर्व

उप्र के हरदोई जनपद में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल- पीएम मोदी का सबसे लंबे समय तक प्रधान सेवक होना हर भारतीय के लिए गर्व
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा यह हम सबके लिए गौरव की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी केवल देश के नेता नहीं हैं, वह विश्व के नेता बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता केवल देश में ही नहीं है, उनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है।

आज आप देख रहे हैं कि तमाम देश, जो आज उनके बीच में संघर्ष चल रहा है, उन देश के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री जी से अपील करी कि अगर आप बात करेंगे, तो निश्चित तौर पर युद्ध रुकेगा तो आज यह विश्वास जो पैदा हुआ है प्रधानमंत्री जी के प्रति पूरे विश्व में,यह एक बड़ी बात है और हम भारतवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है।

​आज उन्होंने अपने कार्यकाल का जो समय पूरा किया, जो सर्वाधिक समय तक देश के प्रधान सेवक बनने का गौरव आज उन्हें मिला है,हम सभी भारतवासी,हम सभी देशवासी उनको इसकी हार्दिक बधाई देते हैं और उनको आगे के कार्यकाल की बहुत सारी शुभकामनाएं देते हैं।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह विषय मेरा नहीं है और किसको बनना है, किसको नहीं बनना है, यह विषय हमारे केंद्रीय नेतृत्व का है, हमारे केंद्रीय हमारे बड़े नेताओं का है।

​मैं केवल इतना कहूंगा कि हम उत्तर प्रदेश में जब अगले वर्ष जो चुनाव होने जा रहा है, हम जब उस चुनाव में जाएंगे, तो हम अपने 10 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे कि इन 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में क्या किया है।

पुलिस चौकी के ​उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि आज यहाँ पर चौकी का लोकार्पण भी हुआ है और यहाँ एक विशाल, एक बड़ा पार्क बनने का भूमि पूजन भी किया है।

मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश की सरकार की जो प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री जी की जो प्राथमिकता है कि सुरक्षा का माहौल बना रहे, उस माहौल को और पुख्ता करने के लिए यहाँ पर आज चौकी लोकार्पित हुई है।

​मैंने अपनी विधायक निधि से इस चौकी को बनवाया है। मेरा भी लक्ष्य एक ही है, संकल्प एक ही है कि हमारी हरदोई सुरक्षित रहे। हमारे हरदोई में रहने वाली हमारी माँ, बहनें, बेटियाँ और हरदोई का आम जन सुरक्षित रहे।

उसी कड़ी में मैंने यहाँ पे एक चौकी का निर्माण कराया था और आज उसका लोकार्पण हो गया है। ​मैं तो बस यही कहूंगा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक न हो पाए और किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कोई लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी, इसका मैं संदेश यहाँ के पुलिस प्रशासन को देता हूँ।