संभल में नवरात्रि से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च; 5 हजार अपराधियों का सत्यापन

उप्र के अयोध्या संभल में गुरुवार रात करीब 9 बजे नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

संभल में नवरात्रि से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च; 5 हजार अपराधियों का सत्यापन
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल में गुरुवार रात करीब 9 बजे नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

संभल के एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के करीब पांच थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों ने संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास वाले इलाके दीपा सराय समेत शहर के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में करीब तीन किलोमीटर लंबा फ्लैग मार्च किया।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सपा सांसद के आवास के पास, संवेदनशील इलाकों और शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल के साथ करीब तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।

पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, जनपद में करीब 5000 अपराधियों का सत्यापन कराया गया है।

इनमें हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्व और अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने इनका डोजियर भी तैयार कराया है। संभल पुलिस का कहना है कि सभी लोग आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की और लोगों से बातचीत कर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 11 तारीख से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए मंदिरों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने जिले भर में करीब 5000 अपराधियों का सत्यापन कराया है। इनमें हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्व और अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने उनका डोजियर भी तैयार कराया है। अब दूसरे चरण में उनकी गतिविधियों का आकलन कर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों को आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर ब्रीफ किया गया है। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के फेज-6 के तहत सभी थानों में बनाए गए मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।