अयोध्या: मामूली विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी घायल

उप्र के अयोध्या जनपद में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। पूरा मामला थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार का है, जहाँ एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

अयोध्या: मामूली विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी घायल
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। पूरा मामला थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार का है, जहाँ एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने चारपाई की पाटी से बड़े भाई राधेश्याम पर हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने देवर समेत सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि मुख्य आरोपी छोटा भाई घटना के बाद से फरार है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।