गैस सिलेंडर वितरण के दौरान बवाल, उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों में मारपीट, वीडियो वायरल
गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था और देरी को लेकर उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट —
महराजगंज/जनमत न्यूज। जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित सावणी भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा हो गया। सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था और देरी को लेकर उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।
हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.