प्रतापगढ़: ASP ने किया परेड का निरीक्षण, जवानों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का किया आकलन

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पश्चिमी बृजनन्दन राय ने इसका निरीक्षण किया।

प्रतापगढ़: ASP ने किया परेड का निरीक्षण, जवानों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का किया आकलन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पश्चिमी बृजनन्दन राय ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों की कार्यकुशलता और शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने जवानों की वर्दी, अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक फिटनेस का बारीकी से अवलोकन किया। परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों की तैयारी और उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के बाद जवानों को टोलीवार ड्रिल कराई गई। शस्त्रों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन के लिए पुनर्थ्यास प्रशिक्षण भी दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण है, इसलिए नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास आवश्यक है। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता के प्रति संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करने पर जोर दिया।

इस दौरान पुलिस लाइन के अभिलेखों और रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनके व्यवस्थित रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा ऐसे प्रशिक्षण और परेड कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता, टीम वर्क और अनुशासन को मजबूत बनाना है, ताकि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।