बरेली: बाइक चुराने वाले पति पत्नी गिरफ्तार, बाइक चोरी की कई घटनाओ को किया कुबूल
उप्र के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से बाइक चुराने वाले पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक बेचने जा रहे पति पत्नी को चैकिंग के दौरान पुलिस ने धर दबोचा।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से बाइक चुराने वाले पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक बेचने जा रहे पति पत्नी को चैकिंग के दौरान पुलिस ने धर दबोचा।
पति पत्नी बहेड़ी मे बाइक चोरी की घटना को काफ़ी समय से अंजाम दे रहे थे। दोनों उत्तराखण्ड के किच्छा के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान कई चोरी की घटनाओ को कुबूल किया।

Janmat News 
