अलीगढ़ में 50 हज़ार के इनामी दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दर्ज़नों मुकदमे थे दर्ज
उप्र के अलीगढ़ जनपद में पिछले एक हफ़्ते में ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से तमंचे के बल पर लूट की एक दर्ज़न से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को अलीगढ़ पुलिस ने मार गिराया।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में पिछले एक हफ़्ते में ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से तमंचे के बल पर लूट की एक दर्ज़न से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को अलीगढ़ पुलिस ने मार गिराया।
इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। SSP नीरज कुमार जादौन के अनुसार 50 हज़ार के इनामी दोनों बदमाशों की पहचान हुई है।
हापुड़ निवासी रज़ा मोहम्मद के ऊपर 40 मुक़द्दमे दर्ज़ थे, गैंगस्टर एक्ट के साथ ही 28 लूट के मुक़द्दमे शामिल हैं। जबकि कोतवाली देहात बुलंदशहर निवासी मुबीन के ऊपर 27 मुक़द्दमे दर्ज़ थे, जिसमें 18 मुक़द्दमे लूट के शामिल हैं।
अतरौली थाना इलाके में स्थित आम के बाग में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों कुख्यात बदमाशों की मौत हुई है। घटना अतरौली थाना क्षेत्र की है।

Janmat News 
