बांदा पुलिस ने पशु तस्करों के एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा
कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट —
बांदा/जनमत न्यूज। जनपद बांदा में पशु चोरी और तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बीती 2 अप्रैल 2026 की रात पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाल ही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी चहितारा गांव की तरफ से चोरी की भैंसों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चहितारा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर अभियुक्त पिकअप लोडर लेकर भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के पास दीवार से टकरा गई। इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी महबूबनगर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में चंदन पुत्र रामदीन निवासी खैदीपुर मजरा सेमरी थाना असोथर जनपद फतेहपुर तथा पंकज सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी बंशूपुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह रात के समय पिकअप लोडर से गांवों में भैंस चोरी कर उन्हें अन्य जिलों में बेच देता था। अभियुक्तों ने 20-21 फरवरी 2026 को थाना बिसंडा, 10-11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर और 24-25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह ने अब तक करीब 10 भैंस और पड़िया चोरी की थीं, जिनमें से तीन मौके से बरामद कर ली गई हैं जबकि सात को पहले ही उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, चोरी की तीन भैंस, 95 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त पिकअप लोडर बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.