कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे अयोध्या, दान घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना

उप्र के अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। एसआईटी जांच के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट तथा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे अयोध्या, दान घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। एसआईटी जांच के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट तथा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अयोध्या में मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और मंदिर से जुड़े संसाधनों में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद से लेकर चढ़ावे तक के मामलों ने देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

अजय राय ने एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके।

अजय राय ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या आए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच के दायरे में आने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। अजय राय रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।