सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया हवन-पूजन
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चंदौली जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आयोजन किया।

चंदौली/जनमत न्यूज। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चंदौली जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आयोजन किया। पीडीडीयू नगर स्थित घोंघारी बाबा मंदिर में सपाइयों ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री समेत पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव को पिछड़े और दलित वर्ग की उम्मीद बताते हुए उनके लंबे राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तस्वीर पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और मंदिर परिसर में जयकारे लगाए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के मसीहा अखिलेश यादव ही इस वर्ग की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। ऐसे में उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना हम सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सपाइयों में विशेष उत्साह का माहौल रहा।