संभल: थाने के गेट के अंदर ग्रामीण ने अपने आप को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला

उप्र के संभल जनपद में थाने के गेट के अंदर ग्रामीण ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। ग्रामीण 30 प्रतिशत आग से झुलस गे। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संभल: थाने के गेट के अंदर ग्रामीण ने अपने आप को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में थाने के गेट के अंदर ग्रामीण ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। ग्रामीण 30 प्रतिशत आग से झुलस गे। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल को देखने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे। अपने ऊपर केस दर्ज न हो इसलिए ग्रामीण ने खुद को आग के हवाले किया था। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।

पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही थी। ग्रामीण को लगा कि एक पक्ष पर कार्रवाई हो रही है। फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।