आखिरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हुआ लागू
विपक्ष द्वारा मणिपुर में हो रहे हिंसा को लेकर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जाती रही है। आखिरकार अब सरकार ने मणिपुर में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा कर दी।
मणिपुर। विपक्ष द्वारा मणिपुर में हो रहे हिंसा को लेकर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जाती रही है। आखिरकार अब सरकार ने मणिपुर में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया हैं। बतादें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में केंद्रीय शासन की घोषण करते हुए कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राय है कि ऐसी स्थिति उत्पत्र हो गई, जिसमें उस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है।
मणिपुर में बीरेन सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हो रही हिंसा के चलते कानून—व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया हैं। इसके साथ ही राज्य की विधानसभा को भी भंग कर दिया गया है। ऐसे में भाजपा अब राज्य में स्थिति में सुधार होने के बाद सदन को भी बहाल कर सकती है।
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई थी। मुख्यमंत्री के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई। यह निर्णय उस समय आया जब BJP अपने पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और विधायकों के बीच कई दौर की चर्चाओं के बावजूद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने में विफल रही।
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। विधानसभा को निलंबित करने के एक दिन बाद अब सभी की निगाहें मणिपुर में अपने अगले कदम को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र द्वारा राष्ट्रपति शासन की घोषणा के बाद राज्यभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

Janmat News 
