बलरामपुर के उतरौला पहुंची सुमैया राणा, जनता तक पहुंचाया अखिलेश यादव का पैगाम
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा पहुंची। सुमैया राणा ने उतरौला विधानसभा के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा पहुंची। सुमैया राणा ने उतरौला विधानसभा के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान सुमैया राणा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैगाम को जनता तक पहुंचाया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुमैया राणा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

Janmat News 
