गाजीपुर की बेटी स्वप्निल की आ रही है पहली फिल्म, ‘जान अभी बाकी है’ 1 मई को होगी रिलीज

गाजीपुर की लड़की स्वप्निल सिंह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म जान अभी बाकी है’ शुक्रवार, 1 मई 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

गाजीपुर की बेटी स्वप्निल की आ रही है पहली फिल्म, ‘जान अभी बाकी है’ 1 मई को होगी रिलीज
Published By- Diwaker Mishra

गाजीपुर से अमितेश सिंह की रिपोर्ट  

गाजीपुर/जनमत न्यूज़। गाजीपुर की लड़की स्वप्निल सिंह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म जान अभी बाकी हैशुक्रवार, 1 मई 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में सेट है।

स्वप्निल इसमें धारानाम की किरदार निभा रही हैं, जो घूमने-फिरने के शौक के चलते पहाड़ों पर जाती है और वहां एक टूरिस्ट गाइड (प्रांजल शांडिल्य) से मुलाकात होती है। इसके बाद फिल्म में रोमांटिक कहानी शुरू होती है। फिल्म में 8 से 10 गाने हैं और इसमें शुद्ध बॉलीवुड स्टाइल का रोमांस देखने को मिलेगा।

स्वप्निल ने बताया कि एक नई कलाकार के रूप में मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बहुत बड़ा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी नर्वस होने से डायलॉग भूल जाना स्वाभाविक था, लेकिन इन दिग्गजों से उन्होंने ढेर सारी बातें सीखीं। मकरंद देशपांडे को वे एक्टिंग का गॉड मानती हैं।

फिल्म के निर्देशक सत्यजीत मिश्रा (पूर्व अधिकारी) काफी सख्त लेकिन समझदार डायरेक्टर हैं। स्वप्निल ने खासतौर पर हमारी तुम्हारीगाने की शूटिंग का जिक्र किया, जिसमें सरसों के खेत में उन्हें एक शॉट के लिए करीब 30 रीटेक देने पड़े थे।

संगीत को लेकर स्वप्निल काफी उत्साहित हैं। जुबिन नौटियाल और पलक मुच्छल जैसे मशहूर सिंगर्स के गानों पर परफॉर्म करना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा अनुभव रहा।

स्वप्निल ने गाजीपुर वासियों से अपील की है कि वे अपनी इस स्थानीय लड़की का उत्साह बढ़ाने के लिए 1 मई को परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंचें। उनका कहना है कि यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच के विचारों के अंतर को अच्छी तरह दिखाती है।

फिल्म में स्वप्निल सिंह और प्रांजल शांडिल्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मकरंद देशपांडे, बृजेंद्र काला समेत कई अन्य अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।