CM योगी की डीपफेक वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स की पुलिस कर रही तलाश

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। हजरतगंज थाने में मामले को लेकर FIR दर्ज हो गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की जानकारी जुटाने में जुटी है।

CM योगी की डीपफेक वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स की पुलिस कर रही तलाश

लखनऊ/जनमत। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। हजरतगंज थाने में मामले को लेकर FIR दर्ज हो गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की जानकारी जुटाने में जुटी है। 
बतादें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया है। हजरतगंज के नरही इलाके में रहने वाले BJP नेता राजकुमार तिवारी ने डीपफेक वीडियो को लेकर FIR दर्ज करवाई है। 'प्यारा इस्लाम' नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ केस हुआ। भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353 ,196(1), 299 और IT एक्ट 66 के तहत FIR दर्ज की गई। वायरल डीपफेक वीडियो में CM योगी आदित्यनाथ को मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया है। वहीं, बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। इस वीडियो को AI की मदद से तैयार किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से डीपफेक वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR