IPL 2026: RCB के पास GT से नंबर-1 की जगह छीनने का मौका, टॉप-4 की रेस हुई दिलचस्प
IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। गुजरात टाइटंस (GT) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर मिली 82 रन की जीत के बाद अंक तालिका के टॉप पर GT की टीम पहुंच गई है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। गुजरात टाइटंस (GT) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर मिली 82 रन की जीत के बाद अंक तालिका के टॉप पर GT की टीम पहुंच गई है।
कुछ दिन पहले गुजरात की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर लग रही थी, लेकिन उन्होंने धमाकेदार वापसी करते हुए सीधे टॉप पर कब्जा जमा लिया है। हैदराबाद की हार के बाद टॉप-4 का गणित गड़बड़ा गया है और कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है।
गुजरात की जीत से सिर्फ हैदराबाद ही नहीं, बल्कि अंक तालिका में RCB को भी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन आज RCB के पास मौका है कि वो फिर से नंबर-1 का ताज अपने नाम कर ले।
गुजरात टाइटंस बना टेबल टॉपर
सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को हराने के साथ गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई। गुजरात की टीम 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल के पहले पायदान पर पहुंच गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने शानदार कमबैक किया।
उन्होंने अपने पिछले पांच मैच लगातार जीते और अगर अब उनकी टीम को कुछ बड़ी हार या बड़ा उलटफेर मिलता है, तभी वो प्लेऑफ से बाहर होंगी। वरना उनकी प्लेऑफ में जगह लगभग तय है।
गुजरात की जीत से RCB -हैदराबाद को नुकसान
गुजरात टाइटंस की जीत से सबसे ज्यादा नुकसान RCB और SRH की टीम को हुआ। RCB की टीम जो टॉप पर थी, वो गुजरात की जीत के बाद दूसरे पायदान पर खिसक गई और हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर चले गई। हालांकि, दोनों टीमों के पास 14-14 अंक है, लेकिन बेहतर रन रेट के चलते RCB दूसरे पायदान पर है।
पंजाब किंग्स की टीम चौथे पायदान पर 13 अंक के साथ है, जिन्होंने अपने लगातार चार मैच गंवाए है और जिसने उनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। CSK और RR अभी भी रेस में बने हुए हैं।
इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी अभी रेस से बाहर नहीं हुए हैं। दोनों टीमों के फिलहाल 12-12 अंक हैं। अगर उन्हें एक और जीत मिल जाती है, तो उनके भी 14 अंक हो जाएंगे और वे फिर से टॉप-4 के मजबूत दावेदार बनकर उभरेंगे। इसलिए, आने वाले मैच और भी ज्यादा निर्णायक होंगे।
RCB के पास आज फिर से टॉप पर पहुंचने का मौका
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत सबसे खराब हो गई है। दोनों टीमों के खाते में सिर्फ 6-6 अंक हैं और वे क्रमशः 9वें और 10वें स्थान पर हैं। इसलिए, प्लेऑफ में उनका रास्ता लगभग बंद माना जा रहा है।
अब सबकी नजरें आज होने वाले RCB vs KKR मैच पर टिकी हैं। अगर RCB जीतती है, तो वे फिर से टॉप पर कब्जा कर सकते हैं। हालांकि, अगर KKR हारती है, तो उनका प्लेऑफ का सफर आधिकारिक तौर पर खत्म हो सकता है। ऐसे में आज का मैच हाई-वोल्टेज मैच रहने वाला है।

Janmat News 
