2026 में सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना, 2027 में आएगी भारी गिरावट; गोल्ड पर वर्ल्ड बैंक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं या सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं या सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में सोने की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 37% तक (gold price hike) बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसके अगले ही साल यानी 2027 में इसमें 8.5% की गिरावट आने का अनुमान है।
क्यों आ रही है सोने में इतनी तेजी?
वर्ल्ड बैंक का कहना है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने कमोडिटी बाजारों में भारी उथल-पुथल मचा दी है।
आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी दुनिया में राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का रुख करते हैं। इस साल सोने की कीमतें औसतन 4,700 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1.44 लाख रुपए) (Gold Target Price 2026) तक पहुंच सकती हैं।
यह कीमत 2025 के मुकाबले 37% ज्यादा है। रिपोर्ट में 2027 के लिए औसत कीमत 4,300 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.31 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.5% कम है।
युद्ध और सप्लाई का संकट
रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि ये अनुमान कुछ धारणाओं पर आधारित हैं। वर्ल्ड बैंक का मानना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाओं का सबसे बुरा दौर मई तक खत्म हो सकता है।
यदि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग धीरे-धीरे पटरी पर आती है, तो साल के अंत तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। फिलहाल, बाजार में जो तेजी है, वह युद्ध के कारण आई अनिश्चितता का नतीजा है।
आगे क्या हो सकता है?
वर्ल्ड बैंक ने आगाह किया है कि ये आंकड़े अभी अनिश्चितताओं से भरे हैं। सोने की कीमतों में तेजी के दो बड़े कारण हो सकते हैं:
सुरक्षित निवेश की मांग: यदि वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सोने और चांदी की ओर अधिक भागेंगे, जिससे कीमतें अनुमान से भी ऊपर जा सकती हैं।
स्पेकुलेटिव डिमांड: बाजार में सट्टेबाजी और निवेश का रुख कीमतों में बड़े बदलाव ला सकता है।
गिरावट के भी हैं आसार
वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे कारक भी हैं जो सोने की कीमतों को नीचे ला सकते हैं। अगर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करती हैं, तो सोना रखने की लागत बढ़ जाएगी, जिससे निवेशक इससे दूर हो सकते हैं। साथ ही, अगर भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ, तो सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी आ सकती है।
आज क्या हैं सोने के ताजा रेट?
रिपोर्ट आने के बाद से ही बाजार में हलचल तेज है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, COMEX पर सोने का जून वायदा 1.53% बढ़कर 4,631 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं, घरेलू बाजार MCX पर जून का कॉन्ट्रैक्ट 1.5.3% की बढ़त के साथ 1,51,337 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold price today) कर रहा है। कुल मिलाकर, आने वाले दिन सोने के निवेशकों के लिए बड़े उतार-चढ़ाव भरे साबित हो सकते हैं।

Janmat News 
