महराजगंज: खेत में आराम फरमाता नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत; वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी

उप्र के महराजगंज जनपद में तेंदुआ नजर आया है। तेंदुए की चहल-कदमी से लोगों में हड़कंप मच गया। मक्के के खेत में तेंदुआ आराम फरमाता नजर आया।

महराजगंज: खेत में आराम फरमाता नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत; वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में तेंदुआ नजर आया है। तेंदुए की चहल-कदमी से लोगों में हड़कंप मच गया। मक्के के खेत में तेंदुआ आराम फरमाता नजर आया।

जानकारी के अनुसार महराजगंज के निचलौल वन क्षेत्र के रामचंद्रही गांव में तेंदुआ दिखा है। ​खेत में घंटों से तेंदुए ने डेरा डाल रखा है। देखते ही देखते खेत के चारो ओर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुए की दहशत लोगों में साफ़ नजर आ रही थी।

सूचना पर पहुंची ​पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।