6300mAh की बैटरी के साथ Poco के दो सस्ते फोन लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
Poco launches two affordable phones with 6300mAh battery, learn price and specifications
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी POCO ने भारत में अपने दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने POCO C81X और POCO C81 के नाम से पेश किया है। इन डिवाइस का फोकस हार्डवेयर अपग्रेड पर है,
जिसमें एक बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट वाला डिस्प्ले और Xiaomi के HyperOS 3 का इंटीग्रेशन मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी लगभग 10 हजार रुपये के बजट में कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।
POCO C81, C81x के स्पेसिफिकेशन
POCO C81 सीरीज के इन डिवाइस में HD+ LCD पैनल मिल रहे हैं जहां C81x में 6.88-इंच डिस्प्ले है, जबकि C81 में थोड़ी बड़ी 6.9-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। हालांकि दोनों डिवाइस 120Hz रिफ़्रेश रेट सपोर्ट के साथ आते हैं।
दोनों फोन को पावर देने के लिए इसमें 4G-लिमिटेड Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में UFS 2.2 स्टोरेज और LPDDR4X RAM मिल रही है।
POCO C81, C81x के कैमरा स्पेक्स
इन डिवाइस में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ LED फ्लैश भी है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है।
C81x में 5,200mAh की बैटरी है, जबकि POCO C81 में थोड़ी बड़ी 6,300mAh की बैटरी मिल रही है। दोनों ही डिवाइस 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। साथ ही दोनों डिवाइस में 7.5W रिवर्स चार्जिंग भी है।
POCO C81, HyperOS 3 के साथ Android 16 पर चलता है, जबकि C81x Android 15 पर चलता है और इसे सिर्फ दो OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। POCO C81 Sunset Gold, Sky Blue और Elite Black कलर में उपलब्ध होगा।
Poco C81x में आपको Ice Blue और Crystal Black शेड्स में आता है। दोनों ही डिवाइस में 3.5mm का हेडफोन जैक, पावर बटन में ही लगा साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर और 2TB तक मेमोरी ऑप्शन मिल रहा है।
POCO C81 और C81x की कीमत
POCO C81x (3GB + 64GB) मॉडल की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।
POCO C81 (4GB + 64GB) मॉडल की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है।
POCO C81 सीरीज के दोनों डिवाइस की सेल 27 अप्रैल 2026 से Flipkart पर शुरू होगी।

Janmat News 
