भदोही जेल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंदियों को कराया गया संगम जल से स्नान

जेल की सलाखों में कैद बंदियों को महाकुंभ के आध्यात्मिक समागम से जोड़ने के लिए जेल प्रशासन ने अनूठा प्रयास किया है। कालीन नगरी के रूप में प्रसिद्ध भदोही के जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध बंदियों को त्रिवेणी के पवित्र संगम जल से स्नान कराया गया है।

भदोही जेल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंदियों को कराया गया संगम जल से स्नान

भदोही/जनमत। जेल की सलाखों में कैद बंदियों को महाकुंभ के आध्यात्मिक समागम से जोड़ने के लिए जेल प्रशासन ने अनूठा प्रयास किया है। कालीन नगरी के रूप में प्रसिद्ध भदोही के जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध बंदियों को त्रिवेणी के पवित्र संगम जल से स्नान कराया गया है। जेल प्रशासन द्वारा संगम से पवित्र जल को जेल में मंगवाया गया था। शुक्रवार को जल भरे कलश की जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह व जेलर आदि द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जेल बंदियों ने संगम के पवित्र जल से स्नान किया। स्नान को लेकर बंदियों में बेहद उत्सुकता और आस्था का भाव नजर आया। बंदी 'हर हर गंगे', और 'हर हर महादेव' के नारे लगाते रहे।
बतादें कि जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल से सभी बंदियों को स्नान कराया गया है। जिससे वे भी महाकुंभ की आस्था और पुण्य के इस महापर्व और समागम से जुड़ सकें। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हुए थे। ज्ञानपुर की जेल में अभी कुल 409 बंदी निरुद्ध हैं। प्रयास करके सभी को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम से जेल में एक अच्छा वातावरण निर्मित होगा। और बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

REPORTED BY - ANNAD TIWARI

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR