Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम
आज 20 जून 2026 शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दिन कई जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, जबकि कुछ के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आज 20 जून 2026 शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दिन कई जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, जबकि कुछ के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 20 जून 2026, शनिवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस समय जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। धन लाभ के मनचाहे अवसर आपको प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन नई शुरुआत करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। निवेश या योजनाओं में भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं। लाभ के लिए नए मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ हल्की नोकझोंक होने के संकेत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। इसके अलावा जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कोई बड़ा पद, सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। इस दौरान सभी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। करियर से जुड़ी परेशानियों को लेकर गुरुजनों से बात करेंगे। आपकी मेहनत आने वाले समय में अच्छे परिणाम दे सकती है।
कन्या राशि
आज विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार या निवेश के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं आज किसी के आने से मन में खुशी और संतोष बना रहेगा।
तुला राशि
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जमीन-जायदाद के बंटवारे से जुड़ा कोई मामला कानूनी उलझन बढ़ा सकता है। किसी के साथ विवाद में आप फंस सकते हैं, इसलिए वाणी का ध्यान और धैर्यवान रहें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नए संकेत लेकर आया है। आज का दिन मेहनत और कार्यों की व्यस्तता से भरा रहेगा, इसलिए आप अपनों को समय कम दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और गंभीरता बनाए रखना आपके लिए सही रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। वहीं लंबे समय से जिस काम को लेकर आप प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के आज संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन संतुलित रहने वाला है। आय के नियमित स्रोतों के साथ किसी अतिरिक्त माध्यम से धन लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। मकर राशि के लोग अपने दिनचर्या को भी संतुलित बनाए रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के निवेश से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। कोई वाहन खरीदारी या यात्रा का फैसला सोच-समझकर करें, क्योंकि आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती हैं।
मीन राशि
आज आपके आसपास सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। क्रश के साथ बातचीत भी आज मजबूत हो सकती है।

Janmat News 
