चंदौली: जनहित के बड़े मुद्दों पर सपा ने आयोजित किया धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे
उप्र के चंदौली जनपद में जनहित के पांच बड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में जनहित के पांच बड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के नेतृत्व में हजारों किसान और कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन शामिल हुए। सपा कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर, बिजली बिल और गंगा कटान को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।
इस धरना प्रदर्शन में नहरों में पानी और जल जीवन मिशन कर्मियों के मानदेय का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। सपा नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Janmat News 
