मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उप्र शासन के निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र शासन के निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।

एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को समय पर न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एसएसपी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को संतोषजनक न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।