मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की हुई जांच
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Janmat News 
