मुजफ्फरनगर SSP संजय वर्मा का पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण, अभिलेखों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से SSP संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SSP ने पुलिस लाइन में संचालित शाखाओं के अभिलेखों, रिकॉर्ड के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति तथा कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए रिकॉर्ड को समय-समय पर अपडेट रखने तथा सरकारी अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अभिलेखों का सही एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित रखे जाएं तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, कार्यालय संचालन तथा प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा विभागीय कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे निरीक्षणों से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार तथा जवाबदेही को और अधिक मजबूती मिलती है।

Janmat News 
