बांदा: तीन किलो गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों में है आरोपी

उप्र के बांदा जनपद में ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

बांदा: तीन किलो गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों में है आरोपी
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 130 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त पर चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगलके क्रम में दिनांक 13 मई 2026 की देर रात्रि थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा जमुआ रोड पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को करीब 3 किलो से ज्यादा अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए इस सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। यहां यह बता दें कि अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक चोरी,डकैती, हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है जो कि न्यायालय में विचाराधीन है।

अभियुक्त के पास से 03 किलो 130 ग्राम अवैध सूखा गांजा, 1 मोटर साइकिल की बरामदगी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश पुत्र रामानुज निवासी ग्राम पुरवा तरौहां थाना कर्वी जनपद चित्रकूट का निवासी है।