कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड: मीरपुर गांव एक साथ पहुंचा चार मासूमों का शव, परिजनों ने किया हंगामा
उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में मृत चार मासूमों का शव आज एक साथ मीरपुर गांव पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में मृत चार मासूमों का शव आज एक साथ मीरपुर गांव पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। दरअसल, इस ब्लास्ट में गया प्रसाद साहू का मकान भी ध्वस्त हुआ था।
मलबे में दबकर गया प्रसाद के 4 मासूम बच्चों की मौत हुई है। पत्नी अभी भी एसआरएन अस्पताल में मौत से लड़ रही है। मृतकों में 15 वर्षीय जान्ह्वी, 10 वर्षीय आदित्य, 7 वर्षीय रवि एवं 2 वर्षीय अमित शामिल है। पटाखा फैक्ट्री के बगल में ही गया प्रसाद का मकान बना था।
सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गया प्रसाद की ही तहरीर पर 6 लोगों पर मुक़दमा दर्ज हुआ है। अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद की गिरफ्तारी भी हुई है।




